फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर पार्टी में प्रेमिका को लेकर भिड़े दो प्रेमी

Fri, 01 Jan 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। न्यू ईयर पार्टी के दौरान प्रेमिका का हाथ किसी दूसरे युवक के हाथ में देख एक प्रेमी आपा खो बैठा। रेस्टोरेंट के बाहर दोनों युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी बीच प्रेमिका चुपचाप वहां से रफू चक्कर हो गई। आस पास के लोगों ने बीच बचाव कराया।
विज्ञापन

शहर के एक निजी इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले युवक युवती के बीच कुछ महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर पार्टी के लिए उन्होंने एक रेस्टोरेंट को चुना। प्रेमी तय समय पर रेस्टोरेंट पहुंच गया लेकिन काफी देर तक जब प्रेमिका नहीं पहुंची तो उसे शक हुआ। दोस्तों से पता करने पर जानकारी मिली की प्रेमिका रामनगर के एक रेस्टोरेंट में अपने नए प्रेमी के साथ पार्टी कर रही है। ये सुनकर प्रेमी का पारा चढ़ गया और वह रेस्टोरेंट जा पहुंचा। पहले प्रेमी को आता देख प्रेमिका की हालत खराब हो गई। इसी बीच पुराने और नए प्रेमी के बीच मारपीट शुरू हो गई।
पूछताछ का नंबर आने से पहले प्रेमिका ने मौके से जाने में ही अपनी भलाई समझी। इसी बीच किसी ने पुलिस को हुड़दंग की सूचना भी दी, मगर पुलिस के आने से पहले ही बीच बचाव होने पर दोनों अपने अपने रास्ते हो लिए।  वहीं कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि मारपीट की लिखित तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें