फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में फांसी से लटकी मिली युवती

Fri, 01 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ससुराल में युवती का शव फांसी से लटका मिला। मृतका की मां ने पति, सास, ससुर, जेठ समेत छह ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। डाक्टरों की दो सदस्यीय टीम ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


शहर के छावनी मोहल्ले में गुरुवार की रात रुखसार (20) पत्नी शानू का शव बिजली के तार से पंखे से टंगा मिला। रात करीब 12 बजे घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव उतारकर कमरे में ताला बंद कर चली गई।

करीब 12 घंटे बाद शुक्रवार को दोपहर पुलिस उपाधीक्षक विनोद सिंह और तहसीलदार संत कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के चेहरे, पेट और पैरों में चोट और कपड़ों में खून के निशान थे।
विज्ञापन


कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का मायका शहर में ईदगाह के पास है। घटना की खबर मिलते ही रात से ही ससुराल वाले और रिश्तेदार पहुंच गए।
विज्ञापन


मृतका की मां किशवरी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसने रुखसार की शादी 24 जनवरी 2014 को शानू पुत्र नन्हे (गूलरनाका) से की थी।

आरोप लगाया कि 50 हजार रुपये और बाइक की फरमाइश कर पति शानू और उसकी मां तथा शानू की बहन परवीन, सुल्ली उर्फ सुलेमान और फरहा आए दिन मारते-पीटते थे।

साथ ही फांसी पर लटका देने की धमकी देते थे। आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने रुखसार की हत्या कर दी और फांसी लगाने का नाटक किया।

सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। पुलिस ने पति शानू को हिरासत में ले लिया। मृतका का मायका मूल रूप से चमनगंज (कानपुर) में है।

मृतका के आठ माह का एक पुत्र है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद असलियत पता चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें