फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी छात्रा से भी 63 हजार की ठगी

Fri, 04 Dec 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। बैंककर्मी बनकर बैंक उपभोक्ताओं को फोन कर उनके खाते और एटीएम की जानकारी जुटाकर बैंक खाता खाली करने वाले गिरोह ने आईआईटी रुड़की की छात्रा को भी अपना शिकार बना लिया है। ठगों ने छात्रा के बैंक खाते से 63 हजार रुपये उड़ाए लिए हैं। ठगों ने आईआईटी छात्रा के साथ-साथ आईआईटी के छह और छात्रों को भी फोन किया था। लेकिन, वह ठगों के झांसे में नहीं आए। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की की एमटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा मीना निवासी उड़ीसा कोतवाली रुड़की पहुंचकर पुलिस को बताया कि दो दिन पहले उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह मुंबई से बैंककर्मी बोल रहा है। उसने छात्रा से कहा कि उसका एटीएम ब्लॉक होने वाला है। यह सुनकर छात्रा को लगा कि फोन करने वाला व्यक्ति बैंक का ही कर्मचारी है और उसने अपने खाते की सारी जानकारी और एटीएम कार्ड आदि का पासवर्ड बता दिया। इसके बाद छात्रा के मोबाइल पर रुपये निकाले जाने के मैसेज आने शुरू हो गए। उसके खाते से 63 हजार रुपये निकाले गए। छात्रा ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। छात्रा के साथ पढ़ने वाले छह छात्रों ने बताया कि उनके पास भी इसी तरह से फोन आया था। लेकिन, उन्होंने अपने खाते से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि जिस नंबर से कॉल आई है, उसकी पड़ताल की जा रही है। ठगों को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।


बेहद शातिर हैं ठग
रुड़की। आईआईटी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर आदि बेहद अच्छा ज्ञान होता है। टैक्नोलॉजी से जुड़ी बातों को वह भली प्रकार से जानते हैं। इन सब बातों के बाद भी आईआईटी छात्र का ठग गिरोह का शिकार हो जाना। यह दर्शा रहा है कि ठग अपने काम के बेहद माहिर है। वह फोन पर इस तरह से बात करते हैं कि फोन सुनने वाला उनकी बात पर यकीन कर बैठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें