फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता और भाई ने की थी शैंकी की हत्या

Thu, 26 Nov 2015 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। दरियापुर के शैंकी की हरकतों से तंग आकर पिता और भाई ने ही उसकी हत्या कर शव खेत में फेंका था। घटना के चौथे दिन कलियर पुलिस ने आरोपी बाप बेटे को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर लिया। एसएसपी ने कलियर थाने में पत्रकार वार्ता कर हत्याकांड से पर्दा उठाया।
विज्ञापन

दरियापुर निवासी शैंकी का शव बीते 22 नवंबर को एक खेत से बरामद हुआ था। प्रथम दृष्टया पीट पीटकर हत्या करने के निशान पुलिस को मिले थे। आला अधिकारियों ने थाना प्रभारी महेश जोशी की अगुवाई में तीन पुलिस टीमें बनाई थी। पड़ताल सामने आया कि शैंकी पर हत्या व दुराचार के मुकदमे दर्ज होने के साथ ही वह नशे का आदी हो गया था। लत पूरी करने के लिए वह घरवालों से बार-बार पैसे की डिमांड करता था, इससे परिजन परेशान थे। पुलिस ने उसके पिता ऋषिपाल व भाई कार्तिक को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की।
सख्ती से पूछताछ में दोनों ने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि उन्होंने ही शैंकी का गला घोटकर हत्या की थी। उनकी निशानदेही पर शैंकी का मोबाइल, बाइक व गला घोटने में इस्तेमाल किया गया साफा भी बरामद कर लिया गया। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाते हुए ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल, सीओ रुड़की कुलदीप असवाल भी मौजूद रहे। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी महेश जोशी, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी लोकेंद्र बहुगुणा, धनौरी चौकी प्रभारी रंजीत तोमर, एचसीपी नरेंद्र तोमर, कांस्टेबल जुगल किशोर, मानवेंद्र व एसओजी रुड़की की टीम शामिल रही।

अलग-अलग बयानों से फंसे बाप बेटे
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने शैंकी पर दर्ज मुकदमों समेत कई एंगल खंगाले। सर्विलांस की मदद लेने के साथ ही इमलीखेड़ा चौकी पुलिस के मुखबिर तंत्र ने भी मदद की। मोबाइल की सीडीआर से सुराग मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों से अलग-अलग बयान लिए। घटना से दो दिन पहले गायब होने की कहानी से लेकर शैंकी के बारे में ली गई जानकारियों में परिजनों के अलग-अलग बयानों ने पुलिस को खुलासे की राह दिखा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें