लक्सर। दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में सुनवाई करते हुए न्यायालय ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच का आदेश दिया है। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस्मालपुर गांव निवासी एक महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह 8 जुलाई 2015 की सुबह पांच बजे घर से जंगल के लिए शौच करने निकली थी। जैसे ही वह जंगल में पहुंची तो गांव के ही राजकमल पुत्र जंगबहादुर व जंगबहादुर पुत्र रमेश चंद ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। दोनों की हरकतें देखकर महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिस पर दोनों आरोपी महिला के साथ मारपीट करते हुए मौके से फरार हो गए। महिला का आरोप है कि मामलों को लेकर लिखित शिकायत कोतवाली के साथ पुलिस के कई अफसरों तक की गई है लेकिन किसी ने भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर गौर करते हुए मुकदमा दर्ज कर आवश्यक जांच के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए हैं। जिस पर कोतवाली पुलिस ने राजकमल व जंगबहादुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।