फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण का ATM बदलकर उड़ा लिए 18 हजार रुपये

Sun, 17 Apr 2016 06:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
अपनी जन्म दिन तिथि, मोबाइल नंबर, पेन नंबर, एटीएम का पिन नंबर किसी को न बताएं।
विज्ञापन
रुड़की में एक ग्रामीण का एटीएम बदलकर 18 हजार की नगदी गायब कर दी गई। ग्रामीण बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने भगवानपुर से रुड़की आया था। एटीएम से रुपये निकालने के दौरान मिले युवक ने मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


रुड़की में एटीएम से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पीड़ित बैंक और पुलिस के बीच भटक कर बैठ जाते हैं, मगर ठग पकड़ में नहीं आ पा रहे हैं। ताजा मामले में भगवानपुर निवासी सुंदर अपनी बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने रुड़की आया था।

यहां रुपयों की जरूरत पड़ने पर वह सिविल लाइंस के एक एटीएम पर पहुंचा। मशीन स्लो होने पर ग्रामीण को लगा कि वह काम नहीं कर रही है। ग्रामीण के बाहर आने पर एक युवक अंदर पहुंचा और चंद मिनट बाद बाहर आ गया। उसने ग्रामीण से कारण पूछा और मदद के बहाने उसका एटीएम कार्ड ले लिया।
विज्ञापन


उसने बाद में ये कहकर कार्ड लौटा दिया कि मशीन में कुछ खराबी है। थोड़ी देर बाद ही खाते से 18 हजार की नगदी गायब होने का मैसेज बेटे के मोबाइल पर मिला। उसने पिता को फोन कर नगदी निकलने की जानकारी दी। ये सुनकर ग्रामीण ठगा रह गया। पीड़ित ने पुलिस को लिखित जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें