फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कयाकिंग कैनोइंग कोच फोटो वायरल, आपतिजनक कमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

निरीक्षक साधना त्यागी और एसएसआई हरपाल सिंह के खिलाफ उत्पीड़न का केस दर्ज कराने वाले कयाकिंग कैनोइंग कोच फिरोज खान ने बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक पर छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। साथ ही फेसबुक पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने की शिकायत पुलिस से की है।
पुलिस के अनुसार, कोच फिरोज खान ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि कलियर गंगनहर पटरी पर उनका कोचिंग सेंटर है। वह छात्र-छात्राओं को तैराकी की कोचिंग देते हैं। तीन मार्च को बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक अनुज वालिया ने अपनी फेसबुक वॉल छात्र-छात्राओं को तैराकी की कोचिंग देते हुए उनकी कई फोटो पोस्ट की और आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया। फेसबुक पर फोटो वायरल होने पर कुछ लोगों ने अश्लील कमेंट्स किए हैं। आरोप है कि वालिया ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर उनकी छवि धूमिल की है। साथ ही कोचिंग लेने वाले छात्र-छात्राओं को भी बदनाम किया गया है। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि कोच की ओर से तहरीर मिली है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

यह पोस्ट मुझे किसी ने भेजी थी। मेरी मांग है कि फिरोज खान पर लग रहे आरोपों भी जांच हो। जांच में जो भी सामने आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने गलत किया है तो वह उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में साफ हो जाएगा। ऐसे व्यक्ति को हीरो न बनाया जाए, जिसका दामन दागदार हो।
विज्ञापन

-अनुज वालिया, प्रांत सह संयोजक बजरंग दल
फेसबुक पोस्ट मेरे संज्ञान में आई है। इस तरह की हरकत कतई बर्दाश्त नहीं होगी। इस संबंध में कार्रवाई तय है। कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें