फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने किया युवक के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

लंढौरा मार्ग पर खड़े युवक का दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने अपहरण करने का प्रयास किया। युवक के शोर मचाने पर युवक फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। युवक ने लंढौरा के चार युवकों पर अपहरण के प्रयास का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलौर के पीरगढ़ी निवासी एजाज अहमद बुधवार सुबह लंढौरा मार्ग पर खड़े थे। इसी बीच दो अलग-अलग बाइकों पर चार युवक उनके पास आए और जबरन एक बाइक पर बैठा लिया। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान बाइक पेट्रोल पंप पर पहुंची तो लोगों को देख युवक ने शोर मचा दिया। इस पर बाइक सवार उसे छोड़कर फरार हो गए। लोगों ने बदमाशों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एजाज ने पुलिस को बताया कि अपहरण का प्रयास करने वाले युवक लंढौरा के हैं और नशे का कारोबार करते हैं। इस पर उन्होंने युवकों का विरोध किया था। इसके चलते वह उनसे रंजिश रखते हैं। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें