फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के भाई के अंतिम संस्कार में पहुंचे 300 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। दलित समाज की ओर से सोशल मीडिया पर 21 मई को देश में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन के आह्वान और इसके बाद सहारनपुर में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की गोली लगने से हुई मौत के बाद जिले में स्थिति और चिंताजनक हो गई है। खुफिया सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार को सहारनपुर में मृतक के दाह संस्कार में शामिल होने क्षेत्र से करीब 300 लोग पहुंचे। इसके बाद सहारनपुर से लौटे लोगों की प्रतिक्रियाएं जानने को खुफिया विभाग ने अपना जाल बिछाया। पता चला कि शुक्रवार को शहर में इसकी तीखी प्रतिक्रिया हो सकती है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एससी/एसटी समाज की ओर से मैसेज वायरल किया जा रहा है कि 21 मई को देश में जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। खुफिया इस तरह के मैसेज को लेकर पहले से अलर्ट था कि बुधवार को सहारनपुर में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की गोली लगने से मौत हो गई। इससे सहारनपुर में तनाव हो गया है। अंदरखाने क्षेत्र में भी इसका असर दिखाई देने लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को सहारनपुर में मृतक के अंतिम संस्कार में क्षेत्र से एससी/एसटी समाज के करीब 300 लोग पहुंचे थे। शाम तक सभी अपने-अपने गांव लौट आए, लेकिन इनमें भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की मौत को लेकर गुस्सा और रोष है। शुक्रवार को भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ता श्रद्धांजलि सभाओं के जरिए विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। इसको लेकर खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है। अब 21 मई को विशाल प्रदर्शन का आह्वान बड़ा रूप अख्तियार कर सकता है। गौरतलब है कि विगत दो अप्रैल को भी सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होने के बाद रुड़की और मंगलौर में प्रदर्शन हिंसक हो गया था। प्रदर्शनकारियों ने गोलीबारी और पथराव के साथ ही दो बसों में आग लगा दी थी।
---
स्थिति पर नजर रखी जा रही है। भावनाएं भड़काने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। यदि कोई अशांति फैलाने की कोशिश करता है तो पुलिस उस पर सख्त कार्रवाई करेगी। इसमें किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मणिकांत मिश्रा, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें