फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा में सवार महिला के पर्स से 40 हजार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

ई-रिक्शा से घर लौट रही एक महिला के पर्स से किसी ने 40 हजार रुपये चोरी कर लिए। महिला के पुत्र ने ई-रिक्शा चालक समेत तीन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी उषा देवी अपनी पुत्री के साथ सोमवार को सामान खरीदने रुड़की आई थी। खरीदारी करने के बाद दोनों मां-बेटी ने रुड़की रोडवेज बस स्टैंड तक ई-रिक्शा की। यहां काफी देर तक बस नहीं मिलने पर दोनों ने मंगलौर तक ई-रिक्शा की थी। फ्लाईओवर के पास तीन अन्य युवक भी ई-रिक्शा में बैठ गए। आरोप है कि मां-बेटी ने तीनों युवकों को ई-रिक्शा में बैठाने का विरोध किया था, लेकिन इसके बाद भी चालक ने उन्हें बैठा लिया। मंगलौर कोतवाली के पास तीनों युवक ई-रिक्शा से उतर गए। महिला व उसकी बेटी मंगलौर बस अड्डे पर पहुंचे। यहां महिला ने किराया देने के लिए पर्स से रुपये निकाले तो पर्स से 40 हजार रुपये गायब थे। महिला ने सूचना देकर अपने बेटे विकास को मौके पर बुला लिया। इसके बाद बेटे ने ई-रिक्शा चालक समेत चार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। एसएसआई रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें