फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। पुलिस ने छह अप्रैल की रात पिरान कलियर में टेलीकाम और डेयरी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य फरार हैं। आरोपियों से 19 मोबाइल, इन्वर्टर और एक बैटरा तथा बाइक बरामद की है। एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्तार दो आरोपी मजदूरी और इलैक्ट्रिशियन का काम करता।
एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस कोतवाली में चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि छह अप्रैल की रात को कलियर क्षेत्र में हद्दीपुर चौराहे पर बदमाशों ने नकबजनी कर अली टेलीकॉम की दुकान से मोबाइल फोन व नगदी चोरी कर ली थी। जबकि शिव डेरी से इन्वर्टर बैटरी व देशी घी सहित हजारों की नगदी चोरी की थी। बदमाशों की सर्विलांस के जरिये सुरागकशी की गई। सूचना के आधार पर तेरह जून की रात को दरियापुर तिराहे से अंबरीष कुमार उर्फ काका पुत्र ऋषिपाल निवासी डाडा पट्टी थाना भगवानपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से नौ मोबाइल और बाइक बरामद की गई। आरोपी अंबरीष ने पूछताछ में चोरी में शामिल अपने साथियों सोनू कुमार उर्फ सोनी उर्फ सिवा पुत्र नथलूराम निवासी ग्राम संतागढ़ कोतवाली देहात सहारनपुर तथा मोनू निवासी शेखपुरा कदीम सहारनपुर का नाम बताया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी के मोबाइल छुटमलपुर निवासी भगत सिंह राणा तथा फतेहपुर सहारनपुर निवासी संदीप को बेचे थे। इसके बाद पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर उससे चोरी के आठ फोन बरामद किए। वहीं टपरी सहारनपुर से गिरफ्तार किए गए सोनू कुमार से दो मोबाइल, एक बैटरा व एक इन्वर्टर बरामद किए गए। पुलिस चोरी की घटना में शामिल फरार आरोपी भगत सिंह रावण और मोनू की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



पहले भी जेल जा चुका है गिरफ्तार आरोपी-
एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी सोनू पूर्व में थाना फतेहपुर से चोरी के मामले में जेल जा चुका है। जिसमें सहारनपुर के सरसवा रोड, गंदेवड़ तथा मुजफ्फरनगर आदि से इन्वर्टर और बैटरी चोरी की बात कबूली है।
विज्ञापन


ये रहे खुलासा करने वाली टीम में शामिल
एसआई प्रमोद कुमार, कुंवरराम आर्य, धर्मेंद्र राठी, रणजीत तोमर, चरण सिंह, नीरज मेहरा, अहसान अली, अकबर अली, रविंद्र राणा, विपेंद्र रावत, शूरवीर, मनोज, सुबोध, हरीश, नितेश नौटियाल, रविंद्र कुमार, महीपाल सिंह, राजेश देवरानी, सुरेश रमोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें