फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में तहरीर नहीं लेने पर भड़के एजेंट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की।
ग्राहकों को प्रोडक्ट नहीं देने तथा एजेंटों को कमीशन नहीं देने पर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। एजेंटों के 100 नंबर पर फोन करने के बाद पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन कंपनी अधिकारियों पर कार्रवाई किए लौटने पर एजेंट कोतवाली पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान तहरीर लेने से इंकार करने पर एजेंट भड़क गए। आधा घंटे तक हुए हंगामे के बाद पुलिस ने तहरीर ले ली।
विज्ञापन

बुधवार शाम को सर्वोदय ट्रेडिंग कंपनी में काम करने वाले एजेंट अजीश कुमार, रिंकू, रवि, राजवीर, प्रमिला रानी, खड़क सिंह, अनीता पाल, राजेश कर्णवाल, रविपाल आदि ने कमीशन नहीं मिलने और ग्राहकों को प्रोडक्ट मुहैया नहीं कराने पर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि कंपनी में 1800 युवक- युवतियां कार्यरत हैं। इनका आरोप था कि कंपनी ने सिंतबर 2017 से उन्हें बिके हुए माल के बदले कमीशन नहीं दिया है। साथ ही ग्राहकों को उनके प्रोडक्ट भी नहीं दिए जा रहे हैं। ऐसे में ग्राहक उन्हें पेरशान कर रहे हैं। इस दौरान कंपनी प्रबंधन और एजेंटों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। जिसके बाद एक एजेंट ने पुलिस को को बुला लिया। पुलिस मामले की जानकारी लेने के बाद लौट गई तो एजेंट सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान वहां पहुंचे कंपनी प्रबंधक पुनीत कुमार ने एजेंटों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। प्रबंधक की तहरीर लेने पर कर्मचारी भड़क गए। इसके बाद एजेंट एसएसआई हरपाल सिंह के पास तहरीर लेकर गए, लेकिन एसएसआई ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया। एसएसआई का कहना था कि कोर्ट के माध्यम संबंधित कंपनी के खिलाफ कर्मचारी मुकदमा दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद कर्मचारी भड़क गए। आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद एसएसआई ने तहरीर ले ली। तब जाकर मामला शांत हुआ। एसएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें