फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। कोर्टवाल गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से एक बाइकसवार युवक की मौत हो गई है। जबकि इसके दो साथी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफर कर दिया। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को बेहड़ेकी निवासी मोहित अपने साथी विकास और भूरा के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था। सोमवार दोपहर तीनों युवक एक बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही यह कोर्टवाल गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे गत्ते से भरे एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौका पाकर चालक, ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच चिकित्सकों ने 32 वर्षीय मोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि विकास और भूरा को हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें