फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीडन के अड्डे बने कलियर के गेस्ट हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र की किशोरी के साथ शनिवार को दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद एक बार फिर साफ हो गया है कि पिरान कलियर क्षेत्र के कई गेस्टहाउस और होटल यौनाचार के अड्डे बने हुए हैं। पुलिस पिछले कुछ महीनों में इनमें छापे मारकर कई मामलों का खुलासा कर चुकी है। कई बार यह भी साफ हो चुका है कि होटल और गेस्टहाउस संचालक इस तरह के गोरखधंधे को नियोजित तरीके से करवा रहे हैं। पुलिस अब नए सिरे से लोगों को जागरूक कर इस तरह की गतिविधियां रोकने की कवायद तेज करने जा रही है।
विज्ञापन

पिरान कलियर को साबिर पाक की दरगाह के कारण दुनिया में ख्याति प्राप्त है। इसे पवित्र नगरी के रूप में जाना जाता है लेकिन, कुछ लोग इस ख्याति को बट्टा लगा रहे हैं। देह व्यापार और यौन उत्पीड़न की घटनाओं के कई मामले कलियर में संचालित होटल और गेस्टहाउसों में सामने आ रहे हैं। रुड़की कोतवाली की मौजूदा प्रभारी साधना त्यागी ने पुलिस के मानव तस्करी सेल की प्रभारी रहते कई बार छापे मारकर यहां देह व्यापार का संचालन करने के कई मामले पकड़े। कलियर थानाध्यक्ष देवराज शर्मा के नेतृत्व में भी पुलिस टीम ने कई ऐसे मामलों का पर्दाफाश किया। इसके बाद भी होटल और गेस्टहाउसों में देह व्यापार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सूत्रों की मानें तो मेरठ, पंजाब और दिल्ली से यहां नियोजित तरीके से देह व्यापार का गोरखधंधा संचालित किया जा रहा है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस की ओर से देह व्यापार की सूचनाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। नए सिरे से अब होटल और गेस्टहाउस संचालकों की बैठक कर उन्हें इस तरह की गतिविधियां रोकने के लिए सहयोग मांगेंगे। इस तरह की गतिविधियां संचालित करने वाले होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें