फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में सुपुर्द ए खाक किया गया रमजानी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। अलीगढ़ में पुलिस से मुठभेड़ में मारे गए गैंगेस्टर रमजानी के शव को मुंडलाना में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। रमजानी का शव रविवार की सुबह उसके गांव लाया गया था। यूपी पुलिस शव को मुंडलाना लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को देर शाम अलीगढ़ पुलिस ने अकराबाद के जसरथपुर में कार लूट कर भाग रहे बदमाशों में से एक को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था। उसकी पहचान मंगलौर कोतवाली के मुंडलाना गांव निवासी रमजानी के रुप में हुई थीे। पोस्टमार्टम के बाद रमजानी के शव को उसे लेने पहुंचे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। अलीगढ़ पुलिस के जवान नारसन बार्डर तक शव के साथ आए थे। यहां उन्होंने शव को मंगलौर पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। कोतवाल गिरीश चन्द्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण्सा भी मौजूद रहे।
शव को सुपुर्द-ए खाक करने के समय रमजानी की मां और भाई तो नहीं पहुंचे लेकिन उसकी बहन आई थी। गांव के राकेश कुमार ने ने बताया कि रमजानी का परिवार काफी समय पहलेेे गांव से कहीं पलायन कर गया था। उसकी मां और भाई अभी गांव में नहीं रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें