फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेमी ने प्रेमिका के भाई के साथ मारपीट कर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया। इसके बाद प्रेमिका भी कोतवाली पहुंच गई।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली की भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र निवासी किशोरी का कुछ दिनों पहले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। सोमवार को गांव में शादी के कार्यक्रम में प्रेमिका के भाई और उसके प्रेमी में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। प्रेमिका के भाई ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी को कोतवाली ले आई। सूचना पाकर उसकी प्रेमिका भी कोतवाली पहुंच गई और युवक को पति बताकर उसके साथ जाने की जिद करने लगी। पुलिस का कहना है कि लड़की नाबालिग है। नियमानुसार उसे कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें