ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। पुलिस ने दोनों वाहन के चालकों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, खेड़ाजट निवासी राजपाल, गौरव और महिला विनोद एक बाइक पर हीराहेड़ी गांव से लौट रहे थे। जैसे ही वह कोटवाल गांव के पास पहुंचे तो एक कार ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। घायलों को टक्कर मारने वाले कार चालक ने तीनों को झबरेड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं, सरसावा निवासी मांगेराम और उसकी पत्नी गीता बाइक से मंगलौर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मंगलौर रोड की तरफ पहुंची तो सामने से आ रहे टेंपो से उनकी भिड़ंत हो गई। इससे मांगेराम और उसकी पत्नी गीता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार और टेंपो चालकों को हिरासत में लिया है। एसओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।