फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनू, प्रवीण और नरेंद्र वाल्मीकि की कोर्ट में पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

चीनू पंडित, प्रवीण वाल्मीकि और नरेंद्र वाल्मीकि की एक ही दिन रामनगर कोर्ट में पेशी होने पर पुलिस का कोर्ट परिसर में कड़ा पहरा रहा। पुलिस ने तीनों बदमाशों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया। इस दौरान पुलिस की आने-जाने वाले हर शख्स पर पैनी नजर रही।
विज्ञापन

चीनू पंडित, प्रवीण वाल्मीकि और नरेंद्र वाल्मीकि पर गंगनहर कोतवाली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। चौथ वसूली से लेकर हत्या करने जैसे संगीन मामले भी चल रहे हैं, जिसे लेकर तीनों की रामनगर कोर्ट में समय-समय पर पेशी होती है। वर्तमान में चीनू पंडित रुड़की जेल में बंद है तो प्रवीण वालमीकि चमोली और नरेंद्र वाल्मीकि पौड़ी जेल में बंद है। शनिवार को तीनों बदमाशों की एक ही दिन पेशी देखते हुए सुबह से ही रामनगर कोर्ट छावनी में तब्दील हो गई। तीनों बदमाशों की आपसी रंजिश के चलते गंगनहर कोतवाली से भारी पुलिस बल रामनगर कोर्ट पहुंच गया। सबसे पहले चीनू की पेशी हुई। इसके बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। इसके बाद नरेंद्र वाल्मीकि और प्रवीण वाल्मीकि की पेशी हुई। पेशी के बाद दोनों को पौड़ी और चमोली पुलिस कड़े पहरे में वापस ले गई। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि तीनों बदमाशों की पेशी को देखते हुए रामनगर कोर्ट में पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें