फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात दो घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा
विज्ञापन

मुलेवाला गांव में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर दो लाख रुपये के जेवर और करीब 50 हजार की नगदी चोरी कर ली। रात में ही घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घंटों कांबिंग कर आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ितों की ओर से पुलिस को चोरी की तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब एक से तीन बजे के बीच चोरों ने मुलेवाला निवासी विजय पाल के घर के एक कमरे का ताला तोड़कर जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान विजय पाल अपने परिवार के साथ दूसरे कमरे में सोए थे। करीब तीन बजे परिवार के एक सदस्य आंख खुली, तब चोरी का पता चला। घटना के जानकारी होने पर परिवार और आसपास के लोग जाग गए। इसी दौरान गांव के ही अरविंद के घर से भी चोरी का शोर मचने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके घर भी एक कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान ग्रामीणों ने चोरों को भगाने के लिए हवाई फायरिंग की। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में घंटों कांबिंग की, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पीड़ितों के अनुसार, दोनों घरों से दो लाख के जेवर और 50 हजार की नगदी चोरी हुई है। पीड़ितों की ओर से इकबालपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इकबालपुर पुलिस चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें