फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन में आने से कर्मचारी का हाथ कटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झबरेड़ा।
इकबालपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी में काम कर रहे कर्मचारी का हाथ मशीन में आने से कट गया। फैक्ट्री प्रबंधन कर्मचारी का इलाज रुड़की के एक निजी अस्पताल में करा रहा है। वहीं घटना को लेकर कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

भलस्वागाज निवासी जीलाल इकबालपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर को काम करने के दौरान अचानक जीलाल का हाथ मशीन में आ गया। इससे उसे अपना एक हाथ गवाना पड़ा। घटना को देखते हुए फैक्ट्री के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और वह घायल कर्मचारी को लेकर एक चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने कर्मचारी की हालत गंभीर देखते हुए रुड़की के लिए रेफर कर दिया। घायल कर्मचारी का रुड़की के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों की मांग है कि घायल कर्मचारी को मुआवजा दिया जाए। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन घटना से अनभिज्ञता जता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें