फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहन चारों को किया गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंगलौर।
पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन मोटर साइकिल बरामद हुई हैं। ये बाइक झबरेड़ा क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने बताया कि दोनों कि खिलाफ कई थानों में मुकदमें दर्ज हैं।
मंगलौर कोतवाली में ं सीओ परीक्षित कुमार ने पत्रकारों को बताया कि झबरेड़ा क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों को देखते हुए थानाध्यक्ष को चेकिंग पर लगाया गया था। बृहस्पतिवार को गंगनहर पुल पर तांशीपुर की ओर से दो युवक मोटरसाइकिल पर आते नजर आए। उन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पकड़े गए युवकों हथियथाल निवासी शुभम पुत्र जोहर सिंह तथा देवेंद्र उर्फ टीनू के मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर व उसके कागज फर्जी पाए गए। पूछताछ के बाद उन्होंने दो और मोटर साइकिलें बरामद करा दी। यह दोनों बाइक झबरेड़ा क्षेत्र से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम पर मंगलौर गंगनहर व झबरेड़ा थानों के 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि देवेंद्र के खिलाफ पांच आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वाहन चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष झबरेड़ा सुखपाल सिंह मान अलावा चिंतामणि, सकलानी, उमेश कुमार, गंभीर तोमर,प्रदीप मलिक आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें