फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का निगम कर्मचारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एक महिला ने नगर निगम में तैनात कर्मचारी पर छेड़छाड़, जबरन शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कर्मचारी महिला के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भी भेज रहा है। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सामाजिक कार्य करती है। लिहाजा नगर निगम कार्यालय में अक्सर आनाजाना लगा रहता है। इस बीच उसकी नगर निगम के एक कर्मचारी से मुलाकात हुई। कर्मचारी से उसकी अच्छी जान पहचान हो गई। कर्मचारी ने उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया। आरोप है कि एक दिन कर्मचारी ने किसी काम का बहाना बनाकर निगम कार्यालय में बुलाया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर कर्मचारी माफी मांगने लगा। आरोप है कि इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझाने के बाद भी वह अक्सर घर आते-जाते पीछा करने लगा। आरोप है कि एक दिन वह जबरन घर में घुस आया और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इसके बाद महिला ने नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की। आरोप है कि इससे नाराज कर्मचारी ने कुछ युवकों को महिला के पीछे लगा दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें