फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारी से लूटपाट के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर/सुल्तानपुर। सुनार से हुई लूटपाट के मामले में लक्सर कोतवाली पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही इन तक पहुंचने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर निवासी बॉबी उर्फ हरदेश वर्मा ने कस्बे के बाबूराम शर्मा की दुकान में सर्राफा की दुकान खोल रखी है। रोजमर्रा की तरह बॉबी मंगलवार रात दुकान बढ़ाकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह हनुमान चौक के निकट स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेकर बाइक पर चलने लगा तो दो बाइकसवार बदमाशों ने बॉबी को रोका और जेवर व नगदी से भरा बैग लूट लिया। बॉबी के मुताबिक उसके बैग में मांग टीका, नथ, अंगूठी, नाक की दो लोंग के अलावा एक लाख से अधिक की नगदी थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के निकट मेडिकल स्टोर पर लगे उक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें पता चला कि बदमाश दो नहीं बल्कि तीन थे। फुटेज में साफ दिख रहा है कि सुनार से दो युवकों ने लूट की। जबकि तीसरा बदमाश बाइक स्टार्ट कर पहले से तैयार था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हरिद्वार की तरफ भाग निकले। पीड़ित बॉबी की तहरीर पर कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें