फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

एक महिला लक्सर कोतवाली पहुंची और अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने उसके पति और प्रेमी को इसकी सूचना दी। देर शाम तक दोनों पक्षों के लोगों की ओर से मामले का निपटारा कराने का प्रयास चलता रहा।
विज्ञापन

यमुनानगर जनपद (हरियाणा) के तुगलपुर गांव निवासी एक महिला की ससुराल लक्सर कोतवाली क्षेत्र में है। बताया जाता है कि महिला का अपने पड़ोसी गांव अकबरपुर ऊद गांव निवासी एक युवक के साथ पिछले कुछ दिनों से प्रेम संबंध है। महिला दो बच्चों की मां है और उसका प्रेमी छह बच्चों का पिता। बुधवार को महिला लक्सर कोतवाली पहुंची और कोतवाली के एसएसआई रणवीर सिंह से मुलाकात की। पुलिस के मुताबिक, महिला का कहना था कि उसके प्रेमी ने उसके साथ प्रेम संबंध के दौरान शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब वह मुकर गया है। इतना ही नहीं महिला ने पुलिस से कहा कि मुझे अपने प्रेमी के छह बच्चे होने का भी कोई अफसोस नहीं है। पुलिस ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति और प्रेमी के परिवारवालों को इसकी सूचना दी। कोतवाली के एसएसआई रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि अभी महिला ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के संभ्रांत लोग मामले का निपटारा करने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें