फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन

सिकंदरपुर गांव से भारूवाला गांव से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने सिकंदरपुर- धर्मपुर संपर्क मार्ग पर टक्कर मार दी। इसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से शुक्रवार को थाना क्षेत्र के ही भारूवाला गांव में बारात जा रही थी, जिसमें गांव के मनोज पुत्र विजयपाल, दीपक पुत्र अमर सिंह, अजय पुत्र गिरधारी गांव सुकरासा, थाना पथरी तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर शादी में जा रहे थे। बताया जाता है कि जब उनकी बाइक सिकंदरपुर-धर्मपुर संपर्क मार्ग पर पहुंची थी। तभी सामने से एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना देख राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद रतूडी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलों को लक्सर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने बताया कि इलाज के दौरान मनोज पुत्र विजयपाल ने दम तोड़ दिया। जबकि दीपक पुत्र अमर सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें