फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। शादी का साझा देकर युवती के साथ दो साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। युवक के परिजनों पर घटना का किसी से जिक्र करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक युवती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आदर्श कालोनी निवासी एक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने दो साल तक शादी का साझा देकर युवती का यौन शोषण करता रहा। युवती के अनुसार जब उसने शादी करने का दबाओ आरोपी युवक पर बनाया तो उसने पढ़ाई पूरी करने के बाद शादी करने का हवाला दिया, लेकिन अब आरोपी युवक शादी से इनकार कर रहा है। यही नहीं युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। जब युवती ने इसकी शिकायत की तो युवक के पिता और भाई ने घटना का जिक्र करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। युवती के अनुसार उसने घटना की शिकायत लक्सर कोतवाली पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर युवती ने कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने युवती के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए लक्सर कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है। कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी मोहित व उसके भाई राहुल व पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें