फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर धारदार हथियार व रॉड से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

चार लोगों ने एक युवक के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। आरोपियों ने युवक पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लामनगर निवासी मोहम्मद अजीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को उनका भाई घर के पास ही खड़ा था। इस बीच मंगलौर निवासी चार लोग उसके पास पहुंचे और गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर उक्त लोगों ने मारपीट कर दी। इसके बाद धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बुरी तरह पीटने के बाद उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। अजीम ने भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसआई रणजीत चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर हसीन और मोनी निवासी गांव हरजौली, मंगलौर के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें