फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन से लौट रहे युवक पर तीन युवकों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़कर घर वापस लौट रहे मखियाली गांव के एक छात्र को गांव के ही एक युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल दिया। परिजनों ने छात्र को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने गांव के ही युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मखियाली खुर्द गांव निवासी मोहम्मद तालिब ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा जीशान कक्षा 10 का छात्र है। बताया कि वह ट्यूशन पढ़ने के लिए लंढौरा जाता है। मंगलवार को भी उसका बेटा ट्यूशन पढ़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान कुआंखेड़ा तटबंध के पास शाम को लगभग छह बजे गांव के एक युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे घेर लिया और लाठी डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इसमें उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मोहम्मद तालिब का कहना है कि गांव के ही एक युवक ने उसके बेटे के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को पहचान लिया है। युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया तथा घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें