फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान व स्टोर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

चोरों ने कस्बा स्थित परचून की दुकान और स्टोर के ताले तोड़कर नकदी समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने चोरी की जानकारी ली। दुकानदार और स्टोर स्वामी की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, आए दिन कस्बे में हो रही चोरियों से व्यापारियों और नागरिकों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कस्बे में मोहम्मद इकराम की परचून की दुकान है। बुधवार रात वह दुकान बढ़ाकर घर चले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। इकराम की दुकान के सामने की दुुकान के ऊपर कस्बा निवासी अमित सिंघल का स्टोर है। स्टोर में रजाई और अन्य सामान रखा हुआ है। चोरों ने स्टोर के भी ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता बृहस्पतिवार सुबह तब चला जब दोनों अपनी दुकान और स्टोर खोलने पहुंचे। इकराम ने बताया कि चोर उनकी दुकान से 1.25 लाख की नकदी समेत करीब तीन लाख का सामान चोरी कर ले गए हैं। अमित सिंघल ने बताया कि उनके स्टोर से हजारों की कीमत की 16 रजाई और एक गैस सिलेंडर चोरी हुआ है। इसके बाद दोनों ने चोरी की तहरीर भगवानपुर थाने पहुंचकर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई है। वहीं, कस्बे में चोर लगातार चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में खासा रोष है। एसओ गोविंद कुमार ने बताया कि जल्द चोरियों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें