फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में तीसरे दिन भी पुलिस ने दर्ज किए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सरकारी महिला चिकित्सक के आरोपों के मामले में महिला दारोगा ने तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी स्टाफ के बयान दर्ज किए। साथ ही पूर्व में विभागीय अधिकारी को भेजी गई शिकायतों की भी बारीकी से जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि पुलिस एक-दो दिन के अंदर पूरी रिपोर्ट एसएसपी को भेज सकती है।
विज्ञापन

जिले की एक महिला चिकित्सक ने करीब एक सप्ताह पूर्व एसएसपी रिधिम अग्रवाल से मिलकर विभाग के एक अधिकारी पर मानसिक तौर पर उत्पीड़न करने की शिकायत की थी। साथ ही बताया कि अधिकारी उसे अक्सर परेशान करता है। इससे उसका मानसिक उत्पीड़न होता है। उसने विभागीय अधिकारियों से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी ने मामले की जांच रुड़की में तैनात महिला दारोगा मनसा ध्यानी को दी थी। महिला दारोगा ने मंगलवार और बुधवार को महिला चिकित्सक, विभागीय अधिकारी और स्टाफ के बयान दर्ज किए थे। बृहस्पतिवार को भी महिला दारोगा ने अस्पताल पहुंचकर स्टाफ के बयान दर्ज किए। साथ ही पूर्व में भेजी गई शिकायतों की जांच की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें