फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। मकान बंद कर नमाज पढ़ने गए बुजुर्ग के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान चोरी कर लिया। नमाज पढ़कर लौटे बुजुर्ग ने घर में सामान बिखरा देखा तो आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शेखपुरी निवासी जमीर अहमद बुधवार सुबह घर में लाता लगाकर नमाज पढ़ने गए थे। नमाज पढ़कर कुछ देर बाद वापस घर लौटे तो उन्होंने मकान का ताला टूटा देखा। मकान के अंदर जाकर देखा तो घर का सामान इधर-उधर बिखरा था और कपड़े भी घर में बिखरे हुए पड़े थे। उन्होंने चोरी की जानकारी आसपास के लोगों को दी तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद जमीर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को चोरी की तहरीर दी। बताया कि चोर उनके मकान से हजारों का सामान चोरी कर ले गए हैं। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से इस संबंध में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें