फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में डूबे युवक को सीपीयू कर्मियों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। गंगनहर में डूबते एक युवक को समय रहते सीपीयू कर्मचारियों ने बचा लिया। युवक को बेहोशी की हालत में गंगनहर से निकालकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक देहरादून का बताया जा रहा है। उसकी आठ जून को देहरादून में गुमशुदगी दर्ज है।
विज्ञापन

बुधवार को एसआई अनिल अपने साथ चैतन्य कुमार को लेकर गंगनहर की पटरी से गुजर रहे थे। इस दौरान एक साइकिल सवार ने उन्हें सूचना दी कि एक युवक ने गंगनहर में छलांग लगाई है। दोनों ने मौके पर पहुंचकर समय रहते गंगनहर में छलांग लगाकर युवक को बाहर निकाला। इस दौरान सूचना पाकर सीपीयू के अन्य कर्मचारी एसआई अंशुल कुमार और सुमित कुमार भी मौके पर पहुंच गए। सीपीयू कर्मचारियों ने युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के पास से मिले आधार कार्ड और फोन नंबर के आधार पर पता चला कि उसका नाम अंकुर अग्रवाल निवासी प्रेमनगर देहरादून का रहने वाला है। परिजनों को फोन पर मामले की सूचना दी, तो पता चला कि वह आठ जून से लापता है। जिसकी गुमशुदगी भी देहरादून में दर्ज है। फिलहाल तक युवक के गंगनहर में छलांग लगाने के कारणों का नहीं पता चल पाया है। वहीं युवक को होश नहीं आ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें