फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने तमंच के बल पर लूटे साढ़े तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। बाइकसवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर बैंक में कैश जमा करवाने जा रहे मोटरसाइकिल शोरूम कर्मचारी से साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी देहात मणिकांत मिश्रा समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पीड़ित कर्मी को पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ को घंटों कांबिंग की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। शोरूम मालिक की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

देवेंद्र गोस्वामी पुत्र हरपाल गोस्वामी (निवासी जादूगर रोड, रुड़की) का दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर मलकपुर चुंगी के समीप बुलेट का शोरूम है। देवेंद्र गोस्वामी ने बताया कि रोजाना की तरह शोरूम कर्मी अनस (निवासी सती मोहल्ला रुड़की) बुधवार को भी जादूगर रोड स्थित एसबीआई की मुख्य ब्रांच में रुपये जमा कराने निकला था। दोपहर बाद करीब तीन बजे जैसे ही वह अपनी बाइक से नीलम सिनेमा के समीप जामुन रोड पर पहुंचा तो पीछे से काले रंग की बाइक पर पहुंचे दो युवकों ने उसे रोक लिया। बाइक चला रहे युवक ने न हेलमेट पहना था और न नकाब। इसी बीच पीछे बैठे नकाबपोश युवक ने अनस की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इससे अनस घबरा गया। नकाबपोश बदमाश ने अनस से रुपये से भरा बैग छीन लिया और बाइक से दोनों फरार हो गए। अनस की सूचना पर शोरूम मालिक देवेंद्र गोस्वामी घटनास्थल पर पहुुंचे, लेकिन देवेंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस इससे पहले ही अनस को लेकर कोतवाली पहुंच गई थी। कोतवाली पहुंचे शोरूम मालिक से पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पूछताछ में अनस ने बताया कि वह बाइक चला रहे युवक को वह पहचान सकता है। पुलिस ने कांबिंग के लिए वायरलैस पर सूचना फ्लैश की और जगह-जगह नाकेबंदी की। विभिन्न मार्गों पर चेतक पुलिस को दौड़ाया गया, लेकिन देर रात तक बदमाशों को कहीं पता नहीं चल पाया। शोरूम मालिक की तहरीर पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें