फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बढ़ाई राठी और चीनू के गुर्गों की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। उपकारागार रुड़की में कुख्यात सुनील राठी को रखे जाने के बाद पुलिस ने राठी और इसी जेल में बंद चीनू पंडित के शहर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय गुर्गों की निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

तीन साल पहले कुख्यात सुनील राठी और चीनू पंडित इसी जेल में थे। उसे समय पांच अगस्त को चीनू पंडित के जेल से जमानत पर छूटने के समय राठी गिरोह के गुर्गों ने जेल के मुख्यद्वार पर फायरिंग कर दी थी। इसमें चीनू के तीन साथियों की मौत हो गई थी। जबकि चीनू के भाई समेत कई घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से कई दिनों तक गैंगवार की आशंका के चलते पुलिस शहरभर में सतर्कता बरत रही थी। बाद में सुनील राठी को इस जेल से शिफ्ट कर दिया गया था। अब तीन साल बाद चीनू और सुनील राठी एक साथ इसी जेल में बंद हैं। ऐसे में पुलिस आशंकित है कि कहीं तीन साल पहले हुई वारदात की पुनरावृत्ति न हो जाए।
इसके अलावा पिछले महीने कोर्ट परिसर में हुई राठी गिरोह के गैंगेस्टर देवपाल राणा की हत्या के बाद की परिस्थितियों को लेकर भी पुलिस सतर्क है। ऐसे में जेल के अंदर जहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है वहीं जेल के बाहर भी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। खासतौर पर जेल से सुनील राठी को पेशी पर लाने और ले जाने के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शनिवार को भी सुनील राठी की पेशी है। इसके लिए भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि सभी अधीनस्थों को सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें