फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत शिक्षक की हत्या के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। सेवानिवृत्त शिक्षक एवं किसान नेता की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में बुधवार को परिजनों की ओर से दी गई नामजद तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस को बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों के बारे में कोई खास जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब नौ बजे सलेमपुर गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक एवं किसान नेता नकली सिंह सैनी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। साथ ही मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना के बाबत जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने मृतक के आवास के बराबर स्थित बैंक के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली थी। सीओ एसके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फुटेज की जांच पड़ताल की जा रही है, हालांकि अभी तक सीसी फुटेज से आरोपियों को पहचानने में कोई खास सफलता नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मृतक के बेटे राज बहादुर की तहरीर पर ठाठ सिंह निवासी दूधली देवबंद जिला सहारनपुर, आदेश सैनी निवासी सलेमपुर रुड़की, राजेश पाल एवं नेपाल सिंह निवासी हाल्लूमाजर भगवानपुर के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

गले नहीं उतर रहा राठी के धमकी भरे पत्र की बात
- बताया गया है कि मृतक नकली सिंह सैनी का बेटा राजबहादुर टिहरी जेल में पुलिसकर्मी है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि राजबहादुर को कुख्यात सुनील राठी की ओर से धमकी भरा पत्र मिला था। सीओ एसके सिंह ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि कुख्यात की ओर से पत्र भेजा गया है या फिर यह उसकी आड़ में किसी और की साजिश है। फिलहाल यह पत्र किसी साजिश का हिस्सा ही प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें