फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से 22 एकड़ गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी गांव में बुधवार को शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से 22 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों के प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन दमकल पहुचंने तक फसल बरबाद हो चुकी थी।
विज्ञापन

आस-पास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए लेकिन तेज हवा होने के कारण आग की लपटें इतनी तेज थी की कोई नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। एक के बाद दूसरे खेत तक आग की लपटें फैलती चली गई। आस पास के गांवों के लोग आग की लपटों को देखकर हलकान हो उठे की कहीं आग गांव तक न पहुंच जाए। देखते ही देखते इटौरी गांव निवासी भगेलू सिंह, बलवन्त, राजेश, लालजी यादव, त्रिभुवन, राममिलन यादव, सरदार सिंह के गेहूं की फसल जल गई। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर आग से हुए नुकसान का जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें