फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

हथियारों के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना पिछले साल की है, लेकिन पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली थी। अब कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के सगे रिश्तेदार समेत दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर की एक युवती ने न्यायालय को प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि पिछले साल उसका मौसा घर आया था। मौसी की तबीयत खराब होने का बहना बनाकर वह उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह युवती को अपने घर न ले जाकर किसी दूसरे गांव में एक व्यक्ति के घर ले गया। यहां हथियारों के बल पर दो दिन तक दोनों ने युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी। किसी से घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौसा उसे अपने घर ले गया। यहां युवती ने अपनी मौसी को पूरी बात बता दी। बाद में युवती ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वह न्यायालय की शरण में चली गई। युवती के प्रार्थनापत्र पर न्यायालय ने मंगलौर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें