मारपीट में एक घायल, केस दर्ज
कैथल। पुलिस ने मारपीट के मामले में लगभग नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव कुलतारण निवासी गुरुदीप ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 12 मार्च को अचानक दो गाड़ियों में सवार होकर गुरमेल, सतीश, दिलबाग व अन्य 4-5 युवक आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। उनके दोस्त सोनू के साथ उसकी मामूली कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते उन्होंने उसके साथ मारपीट की। उनके पास देशी कट्टे भी थे। वह जान से मारने की धमकी भी देकर गए हैं। हेड कांस्टेबल प्रभात रविश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।