फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिरान कलियर। स्पेशल ब्रांच की टीम ने कलियर से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर उससे हड्डियां और तंत्र-मंत्र का सामान बरामद किया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार को स्पेशल ब्रांच की टीम ने कलियर स्थित दरगाह क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान टीम की नजर दरगाह में घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। थाने लाकर पूछताछ में संदिग्ध ने अपना नाम मोहम्मद गफूर (पुत्र गुलाम रसूल निवासी पद्दा आवासिक, थाना बोवालिया, जिला राजशाही, बांग्लादेशी ) बताया। तलाशी लेने पर टीम ने इससे बंगाली भाषा में उसका जन्म प्रमाण पत्र, हड्डियां एवं तांत्रिक प्रक्रिया का सामान बरामद किया है, लेकिन पासपोर्ट नहीं मिला। स्पेशल ब्रांच के प्रभारी भूपेंद्र मेहता ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक ने पूछताछ में बताया कि डेढ़ वर्ष पहले वह बॉर्डर पार कर भारत आया था, लेकिन कलियर में वह दो दिन पहले ही आया है। इससे पहले वह दिल्ली में दरगाह निजामुद्दीन, अजमेर शरीफ एवं मुंबई की दरगाहों पर रहकर तंत्र-मंत्र का काम करता था। वह कलियर दरगाह पर भी तंत्र-मंत्र का काम कर रहा था। कार्यवाहक थाना प्रभारी कुंवर राम आर्य ने बताया कि मोहम्मद गफूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्पेशल ब्रांच की टीम में प्रभारी भूपेंद्र मेहता, सतीश जोशी एवं ललित तड़ियाल आदि शामिल रहें। पिछले माह भी खुफिया विभाग ने झुग्गी-झोपड़ी से सिराज नाम के एक गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें