फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के संदिग्ध हालात में लगी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, नारसन
विज्ञापन

खेत में गन्ना छिलाई कर रहे किसान को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। किसान के कंधे पर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसे सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया है। वहीं, अभी तक मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नारसन कलां गांव निवासी हरपाल (60) पुत्र बीरबल रविवार सुबह खेत में गन्ने की छिलाई करने गए थे। गन्ने की छिलाई करते समय संदिग्ध हालात में हरपाल सिंह के कंधे पर गोली लग गई। गोली लगने से वह जमीन पर गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे। हरपाल को लहूलुहान हालत में देख आननफानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। बाद में घायल को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दौरान पुलिस ने आसपास खेतों में काम करने वाले किसानों से जानकारी ली, लेकिन कोई भी कुछ नहीं बता पाया। इसके बाद पुलिस ने खेत पर भी पहुंचकर निरीक्षण किया। नारसन चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। घायल की हालत में सुधार आने के बाद पूछताछ की जाएगी। वहीं, मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। बताया कि जा रहा है किसान की किसी से रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें