फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने राहगीरों से की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा
विज्ञापन

क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात जटोल रोड पर पांच नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों से डराकर कई लोगों से लूटपाट की। घटना की जानकारी पीड़ित लोगों ने झबरेड़ा थाने को दी, लेकिन घटनास्थल बॉर्डर के पास होने के कारण मामला उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच सीमा विवाद में उलझ गया। झबरेड़ा पुलिस ने फिलहाल मामला उत्तर प्रदेश का बताया है।
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे जाटोल निवासी जसवीर पुत्र मदन झबरेड़ा से गांव जा रहे थे। अभी वह भट्ठे के पास पहुंचे थे कि पांच नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया। तमंचे से आतंकित कर जसवीर के पास से छह हजार की नकदी बदमाशों ने लूट ली और उसको गोगा म्हाड़ी में बंधक बनाकर डाल दिया। इसके बाद पिकअप मालिक कामिल रविंद्र उर्फ काला और शराफत से भी बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाशों ने रविंद्र की गाड़ी को जाटोल मार्ग के रास्ते में आड़ी तिरछी खड़ी कर दी। इसी दौरान झबरेड़ा की ओर से आ रहे खेड़ी कला निवासी जॉनी उर्फ विश्व पाल और मुंडलाना निवासी बृजपाल की बोलेरो रोकने की कोशिश की। साथ ही पिकअप से बोलेरो में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है बदमाशों ने सभी लोगों से करीब 70 हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिए। इसी दौरान चर्चा फैल गई की पुलिस की गाड़ी आ रही है। इस पर बदमाश भाग निकले। इसके बाद पीड़ितों ने घटना की जानकारी झबरेड़ा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल उत्तर प्रदेश का बताकर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद लोगों ने देवबंद पुलिस को सूचना दी तो उन्होंने घटनास्थल उत्तराखंड का बताया। झबरेड़ा थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा का कहना है कि घटनास्थल देवबंद थाना क्षेत्र का है। वहीं, देवबंद क्षेत्र के दरोगा प्रदीप का कहना है कि घटनास्थल झबरेड़ा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें