फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान की भूमि को लेकर दो पक्षों में हुआ संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इससे दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एक बुजुर्ग की हालत गंभीर है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गनौली गांव में आबादी के निकट कब्रिस्तान की भूमि है। गांव से मुस्लिम परिवारों के जाने के बाद गुर्जर परिवार के लोगों ने उस भूमि पर कब्जा कर लिया था। जबकि कुछ हिस्से पर गांव के ही दलित समुदाय का कब्जा है। इस भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में वर्षों से विवाद चल रहा है। बुधवार को एक पक्ष ने विवादित भूमि से मिट्टी उठाकर दूसरी जगह पर डालनी शुरू की। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया तो उनके बीच मौके घंटों खूनी संघर्ष हुआ। इससे एक पक्ष का अंकित पुत्र शीशराम, टोनी पुत्र पहल सिंह व अजब सिंह पुत्र ऋषि पाल तथा दूसरे पक्ष के नेत्रपाल सेठपाल व नीटू पुत्र इच्छाराम घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। बाद में एसडीएम कौस्तुभ मिश्र, सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के परिवार वालों से घटना की बाबत जानकारी ली। संघर्ष में गुर्जर पक्ष के नेत्रपाल की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि नीटू व सेठपाल की हालत भी खराब है। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह बिष्ट का कहना है कि अभी किसी पक्ष की ओर से भी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुआ था विवाद
लक्सर। गंनौली गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे को लेकर दो साल पहले भी दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए थे। तब भी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल मामला शांत किया था। तहसील अधिकारियों का कहना है कि इस भूमि पर अब 145 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें