फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल करने के मामले में छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ी(ब्यूरो)। नकल करने के आरोप में पुलिस ने एक छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को सचल दल की टीम ने छात्र को नकल की पर्ची के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन

सोमवार को भगवानपुर खंड शिक्षा अधिकारी भिक्कम सिंह ने अपनी टीम के साथ झबरेड़ा क्षेत्र के भलस्वागाज स्थिति राष्ट्रीय इंटर कालेज का निरीक्षण किया था। इस दौरान अर्थशास्त्र की परीक्षा दे रहे एक छात्र ब्रजेश को नकल पर्ची के साथ पकड़ा था। जिसके चलते सोमवार को आरोपी छात्र के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई थी। मंगलवार को केंद्र व्यवस्थापक केपी सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैे। थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें