फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन तोड़कर की गई थी लालमनी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि, पुलिस ने पांच के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व आम की बाग में संदिग्ध हालात में पाए गए शव की घटना में हत्या की पुष्टि हुई है। हत्यारों ने गर्दन तोड़कर उसकी हत्या की है। जिसके बाद शव को बाग में ही छोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी टूटी हुई निकली है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। घटना का कारण रंजिश बताया जा रहा है। रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम हासपुर निवासी लालमनी (32) शनिवार रात वह नित्यकर्म के लिए गांव के बाहर खेतों की तरफ गया था। जिसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


देर रात गांव के बाहर आम की एक बाग में संदिग्ध हालात में उसका शव पड़ा मिला था। इस पर परिवार हत्या का संदेह जताया था और गांव के ही कई लोगों के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस हत्या की बात को नकार रही थी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही थी।

पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने लालमनी की गर्दन की हड्डी टूटी पाई है और उसके शरीर पर चोटों के निशान भी पाए हैं। संदेह जताया जा रहा है कि जिस दौरान लालमनी बाग में पहुंचा, उसका पीछा करते हुए हत्यारे भी बाग में पहुंच गए। जिसके बाद उसे बाग में ही दबोच लिया और गर्दन तोड़कर उसकी हत्या कर दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने इस मामले में गांव के श्रीराम आदि पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। हत्या का कारण श्रीराम पक्ष से लालमनी के परिवार की रंजिश होना बताया जा रहा है।

थानाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शातिराना अंदाज में अंजाम दी गई वारदात
जिस तरह से लालमनी की गर्दन तोड़कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। उससे प्रतीत हो रहा है, कि वारदात को बेहद शातिराना ढंग से अंजाम दिया गया है।

जानकारों का कहना है कि किसी ऐसे हत्यारे ने इस वारदात को अंजाम दिया है, जिसे पता था कि शरीर की कौन सी हड्डी तोड़ने पर मौत हो सकती है। यही वजह रही कि लोगों को पता भी नहीं चला और हत्यारे अपना काम करके निकल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें