फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबोध हत्याकांड दो लोगों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

गदरजुड्डा गांव निवासी सुबोध हत्याकांड का नौ माह बाद भी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को अभी तक ऐसा कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे वह हत्यारे तक पहुंच सके। ऐसे मेें पुलिस ने अब दो लोगों पर हत्या करने का शक जताते हुए उनका पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। पुलिस ने पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है। अनुमति मिलने के बाद टेस्ट करवाया जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि पॉलीग्राफ टेस्ट से हत्याकांड का पर्दा उठेगा।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गदरजुड्डा गांव निवासी सुबोध कुमार दस मई को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने मंगलौर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद 13 मई को सुबोध का शव झबिरन गांव के माइनर से बरामद हुआ था। इस दौरान किसी व्यक्ति ने मृतक के भाई को उसके ऊपर हत्या की पुलिस की सुई घूमने की बात कही थी। इससे नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे और पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया था। उस दौरान एसएसपी ने एसआईटी टीम का गठन किया था, लेकिन हत्याकांड का खुलासा नहीं हो पाया था। पुलिस नौ माह बाद भी हत्या का खुलासा नहीं कर पाई है। एसपी देहात मणिकांत मिश्र ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए शक के आधार पर दो लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया जाएगा। उम्मीद है कि पॉलीग्राफी टेस्ट होने से हत्याकांड से पर्दा उठ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें