फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर एसओजी ने मंगलौर में बदमाशों की घेराबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से लूटपाट कर हरिद्वार की तरफ भागे बदमाशों की धरपकड़ के लिए मुजफ्फरनगर एसओजी ने मंगलौर क्षेत्र में घेराबंदी की। एसओजी से बचने के लिए बदमाश एक खेत में जा घुसे। बदमाशों को पकड़ने के लिए एसओजी ने कई राउंड हवाई फायरिंग की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। एसओजी ने स्थानीय पुलिस को बताया कि बदमाश एक के बाद एक दस लूट की वारदात मुजफ्फरनगर में कर चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
पिछले दो माह से बदमाश मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, देवबंद, मंगलौर, नारसन और झबरेड़ा में ताबड़तोड़ लूटपाट कर रहे हैं, लेकिन यूपी और उत्तराखंड पुलिस बदमाशों को अभी तक पकड़ पाई है। दोनों प्रदेशों की पुलिस के लिए बदमाश चुनौती बने हुए हैं। बुधवार को मुजफ्फरनगर चुंगी के पास चार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही मुजफ्फरनगर की एसओजी ने बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान पता चला कि दो बदमाश हरिद्वार की ओर फरार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों की तलाश में एसओजी भी हरिद्वार की ओर दौड़ पड़ी और मंगलौर से पहले बदमाशों की घेराबंदी की, लेकिन बाइक को हाईवे किनारे ही छोड़कर बदमाश एक खेत में जा घुसे। एसओजी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए खेत को चारों ओर से घेर लिया और उन्हें बाहर निकालने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग भी की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। एसओजी ने स्थानीय पुलिस को बताया कि मुजफ्फरनगर में बदमाश ताबड़तोड़ लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एसपी देहात मणिकांत मिश्र ने बताया कि मंगलौर में बदमाशों की तलाश के लिए मुजफ्फरनगर एसओजी आई थी, लेकिन बाद में लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें