फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में टप्पेबाजों ने छात्र से उड़ाया लैपटाप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

रोडवेज बस में टप्पेबाजों ने एक छात्र का लैपटॉप उड़ा लिया। छात्र ने बीच रास्ते में बस रुकवाकर लैपटॉप चोरी होने की जानकारी परिचालक को दी। परिचालक ने बस में लैपटॉप की छानबीन की, लेकिन पता नहीं चल पाया। इसके बाद छात्र ने सिविल लाइंस कोतवाली में लैपटॉप चोरी होने की तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महावीर एनक्लेव निवासी सिद्धार्थ कुमार गोवा में इंजीनियरिंग का छात्र है। सिद्धार्थ कुछ दिन पहले दशहरा के मौके पर घर आया था। सोमवार सुबह उसकी दिल्ली से गोवा की फ्लाइट थी। इसके लिए वह रविवार रात रुड़की रोडवेज बस स्टैंड से दिल्ली के लिए बस में सवार हुआ। रुड़की मंगलौर के बीच किसी ने छात्र का लैपटॉप चोरी कर लिया। बस के मंगलौर पहुंचने पर छात्र ने अपना समान चेक किया तो बैग से लैपटॉप गायब था। छात्र ने इसकी जानकारी परिचालक को दी। परिचालक ने बस रोककर लैपटॉप की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद छात्र वापस रुड़की पहुंचा और सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें