ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
रुड़की स्थित लालकुर्ती में कुछ युवकों ने एक बाइक सवार छात्र से मारपीट कर उसका मोबाइल लूट लिया। छात्र ने शोर मचाया तो युवक मौके से फरार हो गए। छात्र ने घटना की सूचना सौ नंबर पर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र से मामले की जानकारी ली। छात्र की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
भगवानपुर निवासी आशीष रुड़की एक कॉलेज में पढ़ता है। सोमवार को वह किसी काम से लालकुर्ती आया था। लालकुर्ती में वह अपनी बाइक के पास खड़ा था। तभी दो बाइकों पर सवार चार-पांच युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर दी। तब तक वह कुछ समझ पता युवकों ने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। आशीष ने शोर मचाया तो आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों का आता देख युवक उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र से जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि छात्र की शिकायत पर युवकों का पता लगाया जा रहा है। आसपास के लोगों से भी युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जुा रही है।