फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन का गड्ढा बना काल, टैक्टर के पलटने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन

बाणगंगा नदी में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी की सूचना पर खनन सामग्री लेकर भाग रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में ही बने गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे किशोर की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक ने कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मुश्किल से ट्रैक्टर के नीचे से किशोर को बाहर निकाला। वहीं, परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
लक्सर और पथरी थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन का खेल जारी है। बृहस्पतिवार सुबह भी भोगपुर गांव के पास बाणगंगा में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली में खनन सामग्री भरी जा रही थी। इस दौरान किसी ने सूचना दी कि अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की टीम छापेमारी करने आ रही है। छापेमारी की सूचना मिलते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों में खलबली मच गई और वह अपने-अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में बने एक गहरे गड्ढे में जा गिरी। ट्रैक्टर-ट्रॉली को गड्ढे में गिरते ही चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई जबकि ट्रैक्टर पर बैठा नई कुंडी निवासी अनुज (15) पुत्र सुनील कुमार ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गया। किशोर के नीचे दबने पर ट्रैक्टर चालक ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के परिजन उसका शव लेकर बिना किसी कार्रवाई के गांव चले गए। सूचना पाकर लक्सर कोतवाली के एसएसआई जगमोहन सिंह रमोला, भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी, एसआई नंदकिशोर बचकोटी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी ली तो उन्होंने किसी भी कार्रवाई से इनकार करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया। वहीं, चालक के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। एसएसआई जगमोहन सिंह रमोला ने बताया कि परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया है। ट्रैक्टर चालक और मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें