फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से ठगी के प्रयास में फरार दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बैंक में 25 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लगाकर ठगी का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आईसीआईसीआई बैंक में बीते बुधवार को तीन लोग 25 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट लेकर पहुंचे थे। बैंक प्रबंधक गौरव श्रीवास्तव को इतनी बड़ी रकम का डिमांड ड्राफट लाने पर शक हुआ तो उन्होंने उसे चेक कराया। इस पर वह डिमांड ड्राफ्ट फर्जी निकला। इसके बाद बैंक प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दो युवक फरार हो गए। जबकि पुलिस ने मौके से आवास विकास कॉलोनी निवासी राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने राजेंद्र और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जबकि, राजेंद्र को जेल भेज दिया था। पुलिस तभी से फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने बैंक की फुटेज निकाली तो फरार आरोपियों की पहचान हो गई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि ठगी के प्रयास करने वाले विपिन यादव निवासी पियूनीबजरा, थाना मुफासिर, दिल्ली और नीटू निवासी शंकरपुरी, रुड़की को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें